रूड़की
खबर उत्तराखंड 24....मुकेश रावत
धूमधाम से मनाया गया बाबा पूर्ण नाथ जी का जन्मोत्सव
रूडकी सोत मोहल्ला स्थित बाबा पूर्ण नाथ जी के मंदिर में बाबा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया! जिसमें भाग लेकर हजारों श्रदालुओं ने बाबा जी का आशिर्वाद लिया! मंदिर के मुख्य पुजारी कुंवरपाल भगत जी ने बताया की हर साल की तरह इस बार भी बाबा का जन्मोत्सव बडे धूमधाम से मनाया गया ! उन्होंने बाताया की सुबह के समय मंदिर में भव्य पूजन का आयोजन किया गया जिसके बाद चाय व पकौडों का भंडारा किया गया व जिसके बाद दोपहर में हवन का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में श्रदालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभउठाया ! जिसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया उन्होंने बताया की सबसे पहले सोलानी नदी श्मशान घाट में बाबा जी की समाधि पर भंडारे का भोग लगाया गया जिसके बाद कन्याओं का पूजन कर भंडारे के प्रसाद का वितरण किया गया! मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे फोनिक्स विवि के चैयरमैन व वरिष्ठ भाजपा नेता चैरब जैन ने मंदिर पहुंचकर पूजन कर बाबा का आशिर्वाद लिया जिसके बाद उन्होंने लोगों को भंडारे का प्रसाद वितरण किया! इस दौरान चैरब जैन ने कहा कि बाबा पूर्ण नाथ जी का जीवन एक लोककथा और ऐतिहासिक संत की गाथा है! जो मुख्य रूप से पूरन भगत की कहानी से जूडी है! उन्होंने कहा की रूडकी और आस-पास के इलाकों में बाबा अपनी सिद्धियों के लिए प्रसिद्ध हुए व खासकर अपने चमत्कारों और तपस्या के लिए जाने जाते है! इस मौके पर पिंटू, धर्मपाल जाटव, दीपक गिरी, बॉबी विनय, राजीव, गणेश दीपक पांडे, ओम त्यागी, आशीष जैन, आकश गौतम, अक्षय पाल, रजत, बलवंत सिंह आदि मौजूद रहे !
© Khabar Uttarakhand 24. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies