विभोर सेठी भाजपा युवा मोर्चा व नीलकमल शर्मा बनी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष
रूड़की
खबर उत्तराखंड 24....मुकेश रावत
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति से भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मधु सिंह ने शुक्रवार की शाम को सभी मोर्चों के नवनियुक्त अध्यक्षों की लिस्ट जारी कर घोषणा कर दी है! विभोर सेठी को भाजपा युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष, नील कमल शर्मा को महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष, सुदेश चौधरी को किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष, आदित्य रोड को अन्य पिछडा वर्ग मोर्चा का जिलाध्यक्ष, नीटू मंडावर को अनुसूचित जाति मोर्चा का जिलाध्यक्ष व राहुल मुल्तानी को अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है !
© Khabar Uttarakhand 24. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies