रुड़की। फोनिक्स विश्वविद्यालय के चेयरमैन चेरब जैन ने प्रेस क्लब रुड़की समिति रजिस्टर्ड के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया सम्मानित!
प्रेस क्लब भवन पर आयोजित कार्यक्रम में चेरब जैन ने कहा कि सच्चे और ईमानदार पत्रकार समाज की मार्गदर्शन करते हैं और प्रदेश व देश के विकास कार्यों में उनकी लेखनी का योगदान भी रहता है। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी से आशा है कि वह पत्रकारों के हितों के साथ-साथ जनकल्याणकारी योजनाओं तथा आम आदमी की समस्याओं को अपनी लेखनी के माध्यम से बिना किसी भेदभाव के उठाते रहेंगे।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि रुड़की शिक्षा नगरी है और यहां प्रेस को नगर के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ-साथ हर वर्ग का सहयोग मिलता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी पूरी टीम ईमानदारी, निष्ठा और सच्चाई के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करेगी। उन्होंने चेरब जैन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी भावनाओं का आदर करते हुए वह पत्रकारिता के तमाम मापदंडों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। सम्मान समारोह का संचालन महासचिव अश्वनी उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में
नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक मिश्रा, महासचिव अश्वनी उपाध्याय,उपाध्यक्ष रियाज कुरेशी, सचिव नितिन कुमार कोषाध्यक्ष विनीत त्यागी, डायरेक्टर दीपक अरोड़ा और अंकित त्यागी का सम्मान भी श्राप जैन के द्वारा किया गया। इस अवसर पर दीपक शर्मा,टीना शर्मा,सुभाष सक्सेना,योगराज पाल,मनोज जुयाल, विकास भाटिया,शशांक सिंघल,अमित सैनी,आदित्य चौधरी,मिक्की जैदी,महेश मिश्रा,अमर मौर्य आदि उपस्थित रहे।
© Khabar Uttarakhand 24. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies