खबर उत्तराखंड 24...मुकेश रावत
.....................
रक्तदान सबसे बड़ा दान...आदर्श कपानिया
.............

रोटरी क्लब रूड़की सेंट्रल ने हरिद्वार यूनिवर्सिटी में लगाया विशाल रक्तदान शिविर 105 यूनिट रक्त किया एकत्रित
रूड़की बाजुहेड़ी स्थित रोटरी क्लब रूड़की सेंट्रल द्वारा हरिद्वार यूनिवर्सिटी में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं रोटरी सदस्यों ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। क्लब के पदाधिकारियों ने कहा की इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है ।
क्लब ने रूड़की ब्लड बैंक के साथ मिलकर 105 यूनिट रक्त एकत्रित किया! क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन आदर्श कपानिया ने कहा की रक्तदान सबसे बड़ा दान है जो किसी की जान बचा सकता है। इस दौरान उन्होंने सभी रक्तदाताओं और हरिद्वार यूनिवर्सिटी प्रशासन का आभार व्यक्त किया! डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन रवि प्रकाश ने कहा की रोटरी क्लब रूड़की सेंट्रल द्वारा किया गया यह प्रयास मानवता की सच्ची मिसाल है।
रक्तदान जैसे पुण्य कार्य समाज को एकजुट करते हैं! और जरूरतमंदों को जीवन देने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीए रोटेरियन एसके गुप्ता ने की व प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर रोटेरियन अनिल चड्ढा ने कैंप को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई! इस अवसर पर क्लब संरक्षक रोटेरियन विजय कुमार, अंजु कुमार,रजत अग्रवाल,मयंक गुप्ता, डॉ.अचल मित्तल,देवेश,दीपक शर्मा,सुमित अग्रवाल,कर्नल डीके यादव,मंजू चौहान आदि मौजूद रहे!
© Khabar Uttarakhand 24. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies